कल्याण संस्था द्वारा दिवाली मिलन एवं बतुकम्मा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को तेलंगाना सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम श्रीमती प्रभा देवी के परिसर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याण संस्था की अध्यक्ष आरोही रावत ने की। प्रमाण पत्रों का वितरण संस्था के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर, बतुकम्मा उत्सव के संयोजक परमानंद शर्मा ने अपने शुभकामनाएँ दीं और कल्याण संस्था के सभी सदस्यों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

कल्याण संस्था के कोषाध्यक्ष आदित्य ने संस्था के मुख्य उद्देश्य के बारे में सभी को संक्षिप्त जानकारी दी। अंत में, श्री सुभाष चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी की मेजबानी के लिए अध्यक्ष आरोही रावत और श्रीमती प्रभा देवी की विशेष रूप से प्रशंसा की एवं सभी को दिवाली की बधाई दी।


