हैदराबाद CLIC संस्थाके द्वारा हाल ही में रविन्द्र भारती मेंआयोजित बातकम्मा कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर आज रविवार ५ अक्टूबर को दोपहर १ बजे एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक निजाम क्लब में अध्यक्ष परमानंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं – व्यवस्था, कलाकारों के प्रदर्शन, दर्शकों की प्रतिक्रिया और प्रबंधन – की विस्तार से समीक्षा करना था। श्री बर्रा वेंकटेशम IAS अध्यक्ष तेलंगाना पब्लिक सर्विस कमीशन ने कार्यक्रम की भव्य सफलता पर संतोष व्यक्त किया और सभी समितियों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि हमारा यह प्रयास सफल रहा है और हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को इसी प्रकार बढ़ावा देते रहना है।

सुधार के क्षेत्र: प्रबंधन टीम ने कार्यक्रम के दौरान सामने आईं कुछ छोटी-मोटी कमियों को स्वीकार किया और भविष्य के आयोजनों में बेहतर अनुशासन, समय प्रबंधन और तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्णय लिया। यह तय किया गया कि अगले कार्यक्रम के लिए बजट योजना को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। भविष्य की योजनाएं: समीक्षा के साथ ही, आगे आयोजित होने वाले अगले कार्यक्रमों की प्राथमिक रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। सांस्कृतिक विभाग को एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सभी राज्यों के संस्थाओं के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों प्रमुख समिति प्रमुखों और वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा रेड्डी के द्वारा किया गया।

बैठक में बिहार राज्य से हेमंत सिंह एवं संजय सिंह, केरल से अजित एवं मनोहरण,उत्तराखंड से आरोही रावत एवं जयपाल सिंह, बंगाल से अभिजीत भट्टाचार्य एवं मौशमी शर्मा,कर्नाटक से विट्ठल जोशी एवं सुरेंद, महाराष्ट्र से डा श्याम सुंदर,त्रिपुरा से विजयदेवरमा गुजरात से कल्पेश शाह,तमिलनाडु से रामालिंगम एवं राज कुमार उपस्थित थे। आरोही रावत एवं अभिजीत भट्टाचार्य ने श्री वेंकटेशम, डा गीता एवं परमानंद शर्मा का इस बैठक के आयोजन करने के लिए धन्यवाद जताया। सुरुचिपूर्ण भोजन के साथ बैठक संपन्न हुआ।
