हैदराबाद के पुराने शहर के डबीरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने क़ुरान पाठ पूरा करने का दावा करते हुए खुशी का इजहार कर कई लोगों को जूस पिलाया। जिसे पीने के बाद कई लोग गहरी निंद्रा में चले गए।
बताया गया कि आज चंचलगुड़ा में युवक ने कई दुकानों में और सड़कों पर घूमकर जूस बांटा। कुछ लोगों ने जूस बिना किसी आपत्ति के पी लिया, जबकि अन्य लोगों ने मना कर दिया। बताया गया कि जूस पीने वाले लोग गहरी नींद में चले गए और लगभग 12 घंटे बाद ही जाग पाए, जिससे वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल जूस का सेवन करने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। डबीरपुरा पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कहाँ से आया और उसने जूस क्यों पिलाया। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस की ओर से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई।
