राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को स्थानीय चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया। राज्य चुनाव आयुक्त राणी कुमुदिनी ने आज अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्थानीय चुनाव शेड्यूल की जानकारी दी। शेड्यूल के अनुसार, मंडल परिषद (एमपीटीसी), जिला परिषद (जेडपीटीसी) पदों के लिए दो चरणों में और ग्राम पंचायत (सरपंच, वार्ड सदस्य) के लिए तीन चरणों में कुल 5 चरणों में स्थानीय चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया आगामी 9 अत्तूबर से शुरू होगी और 11 नवंबर को समाप्त होगी।
पहले एमपीटीसी और जेडपीटीसी चुनाव होंगे और उसके बाद ग्राम पंचायत चुनाव होंगे। हालांकि एमपीटीसी और जेडपीटीसी चुनावों की मतगणना ग्राम पंचायत चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 11 नवंबर को की जाएगी। एमपीटीसी और जेडपीटीसी चुनावों के पहले चरण के लिए 9 अत्तूबर से और दूसरे चरण के लिए 13 अत्तूबर से उम्मीदवारों से नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
जेडपीटीसी के पहले चरण के लिए मतदान 23 अत्तूबर को और दूसरे चरण का मतदान 27 अत्तूबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। जहाँ तक पंचायत चुनावों की बात है, पहले चरण के लिए 17 अत्तूबर, दूसरे चरण के लिए 21 अत्तूबर और तीसरे चरण के लिए 25 अत्तूबर से उम्मीदवारों से नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। इसी प्रकार मतदान प्रक्रिया क्रमश 31 अत्तूबर, 4 व 8 नवंबर को सुबह 7 से शाम 1 बजे तक होगी और उसी दिन मतदान पूरा होने के बाद दोपहर 2 बजे को मतगणना प्रक्रिया आरंभ होगी और उसी दिन शाम तक परिणामों की घोषणा भी की जाएगी।
इन चुनावों में मतदान प्रक्रिया के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र-प्रदेश से बैलेट बॉक्स मंगवाया जाएगा। हालांकि चुनाव शेड्यूल जारी होने के साथ-साथ चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त ने आगे बताया कि राज्य के 31 जिलों के 565 मंडलों में चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि 5,749 एमपीटीसी और 565 जेडपीटीसी सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसी प्रकार 12,733 ग्राम पंचायतों और 1,12,288 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों में कुल मतदाता 1,67,03,168 हैं। इनमें 81,65,894 पुरुष, 85,36,770 महिला और 504 अन्य शामिल हैं।
