पुराने शहर के सैदाबाद पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत 10 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक के साथ पिछले कई दिनों से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। हाल ही में दशहरा की छुट्टियां में बालक अपने घर गया था। वह छुट्टियां खत्म होने के बाद बाल गृह जाने से इनकार कर रहा था। माता-पिता के जोर देकर पूछने पर उसने बाल गृह के पर्यवेक्षक के हरकतों का खुलासा किया।
इसके बाद परिजनों ने बिना देरी किए प्रबंधन से संपर्क किया और पुलिस से भी शिकायत की। बताया गया कि शिकायत मिलने के बाद 27 वर्षीय पर्यवेक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
