केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26.7 लाख रुपये मूल्य के 22 आधुनिक ड्रोन जब्त किए हैं। बल ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सीआईएसएफ की अपराध एवं खुफिया शाखा (सीआईडब्ल्यू) के कर्मियों ने सिंगापुर से आए एक यात्री को आगमन क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति के साथ दो बैगों की संदिग्ध रूप से अदला-बदली करते देखा, जिसके बाद उसे रोका गया।इसने बताया कि यात्री के सामान की तलाशी लेने पर 22 डीजेआई मिनी 5 प्रो ड्रोन, 22 रिमोट कंट्रोल और सहायक उपकरण बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 26.7 लाख रुपये है। सीआईएसएफ ने कहा कि बरामद सामान को विस्तृत कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।
CISF Seizes 22 High-End Drones Worth ₹26.7 Lakhs at Hyderabad Airport
Based on profiling and behavioural indicators, CISF CIW Team intercepted an international arrival passenger from Singapore after observing a suspicious exchange of two bags with another individual at the… pic.twitter.com/5X38Dx6uiI
— CISF (@CISFHQrs) November 4, 2025
