एक डॉक्टर का सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उसकी पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई। लोग उस पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। पोस्ट को शेयर भी कर रहे हैं। यह एक डॉक्टर का दर्द है। उसने लिखा है कि किस तरह सालों तक पढ़ाई करने के बाद एक डॉक्टर तैयार होता है और उन्हें कमाई के लिए कितने हाथ-पांव मारने पड़ते हैं। उसने लिखा कि डॉक्टर्स की कमाई में भारी गिरावट आई है। यह डॉक्टर हैं आंध्र प्रदेश के वामसी कृष्णा। उन्होंने लिखा कि बार-बार कोशिश करने और सालों तक तैयारी करने के बाद आज उन्हें लग रहा है कि वह फेल हो गए हैं।
डॉ. कृष्णा ने बताया कि उन्होंने एमबीबीएस में एडमिशन लेने के लिए दो साल कड़ी मेहनत से तैयारी की। सिलेक्शन हुआ। फिर दिन-रात पढ़ाई और कड़ी मेहनत की। एमबीबीएस हुआ। उसके बाद फिर एमडी करने के लिए मेडिकल परीक्षा की तैयारी के लिए दो साल दिए।
एक एमडी डॉक्टर बनने के लिए फिर मेहनत की। इस दौरान, उनकी कमाई 1.57 लाख रुपये से घटकर 61,300 रुपये हो गई. और फिर 54,500 रुपये तक गिर गई। उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन उनका रिजल्ट उनकी उम्मीद से भी कम रहा।
