तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नामपल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यकर्ताओं में मारपीट की घटना सामने आई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पिछड़ा वर्ग संघ के नेताओं और भाजपा सदस्यों के बीच तस्वीरें लगाने को लेकर बहस शुरू हुई थी जो बाद में मारपीट में बदल गई.
जानकारी के मुताबिक, पिछड़ा वर्ग संगठनों के नेता बुधवार को नामपल्ली स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान आपस में भिड़ गए. इस प्रेस वार्ता में पिछड़ा वर्ग संघ के नेता और पार्टी सदस्य भी शामिल हुए थे. इस घटना से कुछ देर तक मुख्यालय में अफरा-तफरी मची रही है, लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने से पहले ही वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया.
